हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स में आपको क्यों निवेश करना चाहिए?

जैसा की आप जानते है की म्यूच्यूअल फंड एक बेहतरीन तरीका है अपने पैसों में वृद्धि करने के लिए| बाजार में तरह तरह के म्यूच्यूअल फंड उपलब्ध है जिसका लाभ आप उठा सकते है| इन उपलब्ध इन्वेस्टमेंट प्लान्स में एक उम्दा प्लान हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड है| आइये समझ लेते है के यह क्यों एक बेहतरीन म्यूच्यूअल फंड है अपना पैसा निवेश करने लिए|

हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड क्या है?

हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड एक प्रकार का म्यूच्यूअल फंड है| इस म्यूच्यूअल फंड में निवेश किये गए पैसे इक्विटी और डेब्ट म्यूच्यूअल फंड में लगाया जाता हैं | बाजार में कई हाइब्रिड स्कीमें मौजूद हैं  – एग्रेसिव हाइब्रिड, कंजर्वेटिव हाइब्रिड, बैलेंस्ड हाइब्रिड, डायनेमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज, मल्टी एसेट एलोकेशन, आर्बिट्राज और इक्विटी सेविंग स्कीम|

चलिए हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड्स को और बेहतर तरीके से समझ ले |

क्या होता है हयबदरिद म्यूच्यूअल फंड इन्वेस्टमेन्ट प्लान में?

यह एक ऐसा म्यूच्यूअल फंड प्लान है जहाँ निवेश किये पैसे एक से ज़्यादा एसेट क्लास में निवेश किया जाता है | इस फंड के तहत  निवेशकों के पैसे  इक्विटी और डेब्ट स्कीम में निवेश किया जाता है | इस स्कीम के अनुसार कई बार निवेशकों का पैसा सोने  में भी लगाया जाता है |

एसेट एलोकेशन और डायवर्सिफिकेशन हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड्स का आधार है| इन दो बातों को  ध्यान में रखते हुए इस स्कीम में निवेश किये पैसे अलग अलग एसेट क्लास में लगाया जाता हैं|

जहाँ इक्विटी फंड में निवेश किये पैसे से ये आपकी पूंजी बढाता  है वहां ये  डेब्ट फंड में निवेश करके आपके लिए एक नियमित आमदनी का रास्ता तैयार करता है| दो किस्म के फंड में निवेश कर यह आपके की पूंजी को बढ़ाता  भी है और सुरक्षित भी करता है |

किसके  लिए है ये?

हाइब्रिड म्यूच्यूअल  फंड हर किस्म के निवेशकों के लिए अच्छा है | इस में वे भी पैसा लगा सकते है जिन्हे नियंत्रित जोखिम उठाने का हौसला होता है और जो थोड़ा जोखिम लेना पसंद करते है |आक्रामक निवेशक भी इस म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगा सकते है | लग-भग हर किस्म के निवेशकों के  लिए इस म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगाना सही रहेगा |

नए निवेशक जो पूंजी में वृद्धि चाहते है बिना जोखिम लिए, उनके लिए भी यह

म्यूच्यूअल फंड सही है|

हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड के फायदे

  • इस म्यूच्यूअल फंड के द्वारा कोई भी निवेशक एक समय में तीन प्रकार के एसेट क्लास में निवेश कर सकते है – इक्विटी, डेब्ट और गोल्ड|
  • लम्बी समय तक निवेश कर सकते है | इससे जोखिम कम होता है |
  • आप का निवेश किया पैसा एक नियंत्रित तरीके से इक्विटी और डेब्ट फंड आपके निवेश किये पैसो में स्थिरता देता है| इससे जोखिम कम होता है|
  • छोटी पूँजी भी निवेश कर सकते है | आप एसआईपी के द्वारा नियंत्रित रूप में आप छोटी राशि भी निवेश कर सकते हैं|
  • आप हाइब्रिड फंड में ऑनलाइन निवेश भी कर सकते है |
  • अगर आप के हाइब्रिड फंड में इक्विटी फंड की  हिस्सेदारी ६५ फीसदी से ज़्यादा होती है तो उस  के रिटर्न पे इक्विटी फंड के  हिसाब से टैक्स लगता है | और यदि आप पैसे  हाइब्रिड फंड में ज़्यादा समय के लिए किया जाता है, तो रेतुर्न टैक्स फ्री भी हो सकती है |

डिस्क्लेमर : म्युचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को सावधानी पूर्वक पढ़ें.

-टाटा म्यूचुअल फंड द्वारा लिखित सामग्री